फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sewer line, STP not constructed, dirty water falling into Tamsa

Azamgarh News: सीवर लाइन, एसटीपी का निर्माण नहीं, तमसा में गिर रहा गंदा पानी

Thu, 07 Mar 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sewer line, STP not constructed, dirty water falling into Tamsa
शहर से निकलने वाले गंदे पानी को फिल्टर कर तमसा नदी के गिराने के लिए बन रहे सीवर लाइन और एसटीपी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिसके शहर के नालों को भी सीवर लाइन से नहीं जोड़ा जा सका है। अभी भी शहर का गंदा पानी तमसा में ही गिर रहा है।
विज्ञापन

तमसा नदी में गिरने वाले शहर के गंदे पानी को रोकने के लिए यहां सीवर लाइन बिछाने व एसटीपी के निर्माण के लिए शासन से 42.21 करोड़ की स्वीकृति मिली। जनवरी 2022 में जल निगम ने इस पर काम भी शुरू कर दिया। 42.21 करोड़ में शहर में 22 किमी सीवर लाइन बिछाकर पठखौली में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाना है। काम शुरू हुए सवा दो साल से अधिक का समय बीत गया लेकिन अभी तक 20 किमी सीवर लाइन ही बिछाई जा सकी है। एसटीपी का निर्माण भी अधूरा है। जबकि विभाग का दावा है कि सीवर लाइन का 95 प्रतिशत और एसटीपी का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण शहर के 22 नालों का पानी तमसा में ही गिर रहा है। अभी तक एक भी घर के नाली को सीवर लाइन से नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed