{"_id":"699225066d792d76c10378f2","slug":"seven-people-including-cousins-killed-and-three-injured-in-five-road-accidents-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145537-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर : पांच सड़क हादसों में चचेरे भाइयों समेत 7 की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर : पांच सड़क हादसों में चचेरे भाइयों समेत 7 की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
20 शहर कोतवाली के फराशटोला मोहल्ले में रोते-बिलखते परिजन। संवाद
आजमगढ़। जनपद में बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में कई परिवारों कोहराम मच गया। कहीं दाह-संस्कार से लौट रहे लोगों का टेंपो पलट गया तो कहीं बाइक सवार चचेरे भाई की बाइक से टक्कर हो गई। इन दुर्घटनाओं में दो किशोर भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में डंपर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उक्त घटनाएं जीयनपुर व शहर कोतवाली, मेंहनगर, रौनापार और मुबारकपुर थाना क्षेत्र में हुईं। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर पेट्रोल पंप के पास रविवार दोपहर करीब 12.10 बजे बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो के नीचे दबने से संदीप प्रजापति (40) और छेदी प्रजापति (55) निवासी फरास टोला, आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अमन (22), गुड्डू (40) और टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। ऑटो में सवार लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के फरास टोला निवासी सरस्वती (84) के दाह-संस्कार के लिए परिजन मऊ जनपद के दोहरीघाट गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेंहनगर : थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर गांव के पास शनिवार रात आठ बजे दो बाइकों की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां आशीष (16) को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुमित (16) और निखिल(16) को पीजीआई मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सुमित की भी मौत हो गई। निखिल का इलाज जारी है। मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।
बलरामपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 65 वर्षीय मूरत प्रजापति की रविवार दोपहर डंपर की टक्कर से मौत हो गई। वे साइकिल से हाफिजपुर चौराहे के पास से गुजर रहे थे। गंभीर रूप से घायल मूरत को जिला अस्पताल ले जाया गया, बाद में सिधारी स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक दो पुत्रों और तीन पुत्रियों के पिता थे। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
लाटघाट :
रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी 34 वर्षीय मनोज यादव शनिवार देर शाम जीयनपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। सुदनीपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मनोज चार भाइयों में सबसे बड़े थे और जीयनपुर मार्केट में एक दुकान पर काम करते थे। रौनापार थाना प्रभारी मंतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से मजदूर की मौत, चालक घायल-अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलिकसुदनी के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई और चालक घायल हो गया। बिहार प्रांत के जिला नालंदा निवासी आशुतोष उर्फ छोटू (15) सिकठी शाह मोम्मदपुर स्थित एक भट्ठा पर मजदूरी करते थे। वे ट्रैक्टर-ट्राली को खाली करके वापिस भट्ठा पर जा रहे थे कि ट्रैक्टर-ट्राली मलिकसुदनी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने से इसकी चपेट में आकर आशुतोष उर्फ छोटू की मौत हो गई और चालक राजीव को चोटें आई। थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस जिला अस्पताल भेज दिया है। संवाद
दादा के दसवें संस्कार के लिए जा रहे थे दोनों किशोर-मेंहनगर। थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार व अनियंत्रित बाइक की टक्कर से हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। आशीष और सुमित चचेरे भाई थे। आशीष के दादा रूपचंद का दस दिन पहले निधन हो गया था। रविवार को उनका दसवां (घाट) संस्कार होना था। इससे पहले हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दोनों पोते बाबा के दसवें संस्कार में शामिल नहीं हो सके। दो भाइयों में बड़ा आशीष कक्षा 10वीं का छात्र था। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन हादसे के चलते वह परीक्षा देने से वंचित रह गया। सुमित जूनियर विद्यालय में पढ़ता था और तीन भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।