फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven dilapidated committees will be repaired with an investment of Rs 69 lakh

Azamgarh News: जर्जर सात समितियों की 69 लाख से होगी मरम्मत

Mon, 20 Oct 2025 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Seven dilapidated committees will be repaired with an investment of Rs 69 lakh
आजमगढ़। छह ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाली जर्जर सात समितियों के मरम्मत के लिए शासन ने मंजूरी दे दिया है। इनके मरम्मत पर 69.79 लाख रुपये खर्च होंगे। बजट जारी होने के बाद काम भी शुरू होगा। साधन सहकारी समितियों से किसानों को हर सीजन में उर्वरक, केसीसी लोन आदि की सुविधा मिलती है। इसके अलावा धान और गेहूं खरीद के दौरान इन्हें क्रय केंद्र बनाया जाता है। जिले में कुल 250 समितियां हैं। इनमें से 205 समितियां संचालित होती है। कई समितियां पुरानी होने के कारण वह जर्जर हो गई हैं। जिससे सचिवों को उसमें उर्वरक रखने और क्रय केंद्र बनाने में समस्या होती है।
विज्ञापन

अब समितियों की खराब स्थिति को सुधारने और उनको समृद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार कई कदम उठा रही है। महाभियान चलाकर समितियों से अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने के साथ ही इनके जीर्णोद्धार की दिशा में भी काम शुरू किया है। साधन सहकारी समितियों का नाम भी बदलकर पी पैक्स कर दिया गया है। इस वर्ष 69.79 लाख रुपये से अतरौलिया ब्लॉक के तेजा जगदीशपुर, मोहम्मदपुर ब्लॉक की रानीपुर रजमों, लालगंज ब्लॉक की मेहरो जगदीशपुर और कालीचाबाद, हरैया ब्लॉक की जोकहरा, जहानागंज ब्लॉक की जिगरसंडी और तरवा ब्लॉक की बहलोलपुर समिति के मरम्मत के लिए शासन ने मंजूरी दे दिया है। समितियों का मरम्मत होने के बाद भंडारण की व्यवस्था सही हो जाएगी। इस संबंध में एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि सात समितियों के जीर्णोद्धार के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इस पर 69.79 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed