फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven days left to deposit the outstanding amount in a lump sum settlement plan

एकमुश्त समाधान योजना में बकाया राशि जमा करने में सात दिन शेष

Sun, 21 Feb 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seven days left to deposit the outstanding amount in a lump sum settlement plan
आजमगढ़। विद्युत निगम की तरफ से कामर्शियल उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की गई। इसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी, जबकि बकाए का भुगतान 28 फरवरी तक किया जाना है। इस बीच अभी तक पंजीकरण कराने छह हजार लोगों ने बकाये का शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है। ऐसे में निर्धारित समय तक भुगतान न करने वालों को सरचार्ज में दी जाने वाली छूट तो समाप्त कर ही दी जाएगी, साथ ही उनका कनेक्शन भी काटा जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत 31 जनवरी तक इसका लाभ लेने वालों का पंजीकरण किया गया। जनपद में इस योजना के तहत 25900 लोगों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय 31 जनवरी तक मात्र 60 प्रतिशत लोगों ने ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। इन सभी को पंजीकरण के दौरान जमा धनराशि के बाद शेष बची धनराशि 28 फरवरी तक जमा करने का मौका दिया गया था।इस बीच 6000 लोगों ने अब तक शेष बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया है। जबकि इस धनराशि को जमा करने के लिए उनके पास सात दिन का समय ही अब बचा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर निर्धारित समय पर बकाया धनराशि जमा नहीं की गई तो संबंधित उपभोक्ता द्वारा जमा की गई किस्त की धनराशि को उनके बकाया में समाहित कर दिया जाएगा। उनको इस योजना के तहत जो छूट प्रदान की गई थी, वह स्वत: समाप्त हो जाएगी। साथ ही इस अवधि के बाद उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजीव रंजन का कहना है कि ओटीएस के तहत जिन लोगों ने पंजीकरण कराया है, उनको तत्काल बकाए का भुगतान करना चाहिए। तभी सरचार्ज में छूट का लाभ उन्हें मिल पाएगा। निर्धारित तिथि जो लोग बकाया जमा नहीं करेंगे, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे, साथ ही सरचार्ज माफ करने की छूट भी समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed