फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven bighas of crop destroyed by spark emanating from wire and transformer

तार व ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सात बीघा फसल खाक

Tue, 05 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Seven bighas of crop destroyed by spark emanating from wire and transformer
मेंहनगर/कप्तानगंज। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से सात बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर खाक हो गई। अगलगी की इस घटना से आधा दर्जन किसानों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील के गतवा भुवालपुर गांव में मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे बिजली के तारों की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। फसल में आग लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और ग्रामीण आनन-फानन में जुट कर आग बुझाने की कवायद में लग गए। अगलगी की इस घटना में हरिनाथ त्रिपाठी, श्रीनाथ त्रिपाठी व सतीराम यादव की दो-दो बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। इसी क्रम में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पासीपुर गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से उनका एक बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अखिलेश ने कहा कि हर साल ऐसी घटना होती है और बिजली विभाग इस पर लगाम लगाने की कोई कवायद नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed