फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven arrested with 155 litres of counterfeit liqour in Azamgarh

155 लीटर नकली शराब के साथ सात गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 09:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested with 155 litres of counterfeit liqour in Azamgarh
आजमगढ़। जहरीली शराब से 33 की मौत के बाद पुलिस महकमा जाग उठा है। नकली शराब कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 155 लीटर अवैध शराब की बरामदगी के साथ ही सात अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है।
विज्ञापन

जहरीली शराब से पवई थाना क्षेत्र में 22 तो दीदारगंज थाना क्षेत्र में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पहले तो पुलिस महकमा जहरीली शराब प्रकरण को छिपाने की कवायद में जुटा रहा, लेकिन अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दिए जाने से जनपद पुलिस में हड़कंप मच गया। तीन दिन बाद ही सही जनपद पुलिस भी जागी तो अवैध शराब का जखीरा बरामद होना शुरू हो गया। सिधारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहगढ़ से समेदा जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम झिनकू उर्फ इंद्रजीत निवासी पैकौली बताया। उसके पास से पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब, नौसादर व यूरिया भी बरामद किया। वहीं महराजगंज थाना पुलिस ने कुड़ही ढाला के पास स्थित रैनबसेरा के पीछे से तीन लोगों को 60 लीटर शराब, दो तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम संतोष सिंह, प्रवीण यादव व संजय यादव बताया। 60 लीटर शराब के साथ ही दो किलो यूरिया व ढाई सौ ग्राम फिटकरी भी बरामद हुई। मुबारकपुर पुलिस ने बनकट फुलवरिया मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से राजकुमार पुत्र मोहित निवासी सादीपट्टी को 20 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। शहर कोतवाली पुलिस ने बद्दोपुर गांव निवासी आलोक सिंह पुत्र गुलाब सिंह को 15 लीटर शराब के साथ पकड़ा। वहीं शहर कोतवाली पुलिस ने ही मोजरापुर गांव में छापेमारी कर डब्बू यादव के घर से 10 लीटर शराब बरामद किया। डब्बू मनचोभा में देशी शराब की दुकान पर बतौर सेल्समैन का भी काम करता है। पुलिस ने सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed