फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven arrested including six prize in Sikanderpur incident

सिकंदरपुर की घटना में छह इनामी समेत सात गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested including six prize in Sikanderpur incident
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर आईमा गांव में 10 जून की रात छेड़खानी के विरोध में दो समुदायों के बीच हुई मारपीट की घटना में छह इनामिया समेत सात अभियुक्तों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सीएम से क्लास लगने के बाद जनपद पुलिस जाग सी गई है और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर आईमा गांव में एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर धावा बोल कर हमला किया था। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। पीड़ित पक्ष ने घटना के बाबत नौ नामजद समेत 10 अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। दो दिनों तक पुलिस इस घटना में लीपापोती करने में जुटी रही। प्रकरण सीएम तक पहुंच जाने पर वहां से क्लास लगी तो आनन-फानन में शुक्रवार को एसपी ने एसओ महराजगंज को निलंबित करने के साथ ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही शेष सात पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। इनाम घोषित किए जाने के अगले ही दिन शुक्रवार को छह इनामी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में आमिर पुत्र गुफरान, आशीफ पुत्र आरिफ, सुहेल पुत्र इमदाद, परवेज पुत्र निजामुद्दीन, फैजान पुत्र निजामुद्दीन, नूर आलम पुत्र परवेज व सहरे आलम पुत्र परवेज सभी निवासीगण सिकंदरपुर आईमा थाना महराजगंज शामिल है। पुलिस इन सभी की अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed