{"_id":"594963e74f1c1ba62f8b473a","slug":"settlement-of-revenue-dispute-to-task-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाॅस्क फोर्स करे राजस्व विवाद का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाॅस्क फोर्स करे राजस्व विवाद का निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
टाॅस्क फोर्स करे राजस्व विवाद का निस्तारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर राजस्व के मामले सबसे अधिक आए। मार्टीनगंज में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स के जरिये राजस्व संबंधी विवादों का निस्तारण करें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे अधिक 267 मामले सगड़ी तहसील में आए जिसमें नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य तहसील दिवस मार्टीनगंज में कुल 164 शिकायती पत्र आए जिसमें राजस्व के सर्वाधिक 124 शिकायती पत्र, पुलिस विभाग के 15, शिक्षा विभाग के 5, विकास विभाग के 5 तथा अन्य के 15 मामले थे। इनमें राजस्व विभाग के 30 मामलों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने टास्क फोर्स के माध्यम से राजस्व के मामलों का निस्तारण किया जाए। सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण और अवैध कब्जे की है।
इसके निस्तारण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डा. एसके तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह, पीडी एसके पांडेय, डीडीओ विजय कुमार, बीएसए प्रमोद यादव, एसओसी साोमनाथ मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी जीतेन्द्र कुमार मिश्र, समाज कल्याण अधिकारी राजीव रत्न सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
लालगंज संवाददाता के अनुसार, तहसील दिवस में 128 प्रार्थना-पत्र आए लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। उपजिलाधिकारी अभय नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में अवनी गांव निवासी रोहित सिंह ने नहर की शाखा टूटने से डूबी धान की फसल के मुआवजे के साथ नहर को बंद कराने की मांग की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी एसपी तोमर, नायब तहसीलदार प्रियंका जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर तहसील सभागार में उपजिलाधकारी मिश्री लाल गुप्ता की अध्यक्षता मेें तहसील दिवस के दौरान 122 मामले आए। जिसमें छह का निस्तारण किया गया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस पर 267 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया। जिसमें विद्युत विभाग के नौ मामले मौके पर ही निस्तारित किए गए। सबसे ज्यादा राजस्व के 197 मामले आए। इस मौके पर तहसीलदार सगड़ी हीरालाल, नायब तहसीलदार मनीष कुमार, सीओ सगड़ी सोहराब आलम, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
जीवित मां को मृत घोषित करने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फुलपुर तहसील दिवस में एसडीएम फुलपुर को ज्ञापन सौंप पीड़ित एक व्यक्ति ने लेखपाल पर रुपया न देने पर जीवित माता को मृतक घोषित कर वरासत अन्य लोगों का नाम चढ़ाने का आरोप लगाया है।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के पारा गांव निवासी राजेंद्र कुमार मौर्य पुत्र स्व. जगदंबा ने मंगलवार को फूलपुर में तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि मेरी भूमि सिक्स लेन सड़क में जा रही है। जिसमें लेखपाल से फाइल तैयार करने को कहा, लेकिन लेखपाल ने रुपये की मांग की। जब रुपया नहीं दे पाया तो लेखपाल ने मेरी मां कुसलावती पत्नी स्व. जगदंबा को मृतक घोषित कर चाचा के लड़कों का हम भाइयों के साथ वरासत चढ़ा दिया गया।
उपजिलाधिकारी ने मामले को देखते हुए इसकी जांच नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा को सौंपा और कुसलावती के जीवित अवस्था में होने की दशा में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया है। उपजिलाधिकारी फूलपुर मिश्री लाल ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।