फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Servant absconding with doctor's wife and two children

डॉक्टर की पत्नी व दो बच्चों को लेकर नौकर फरार

Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Servant absconding with doctor's wife and two children
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने पत्नी व दो बच्चों को गायब करने का आरोप नौकर पर लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को शहर कोतवाली में अपने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। महिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री थी। इसके अलावा गजियाबाद जिला के लोनी थाना अंतर्गत सहालनगर निवासी करन सिंह पुत्र अज्ञात को वे बतौर नौकर रखे हुए थे। पुलिस को दिए गए पत्रक के अनुसार डॉक्टर की पत्नी व बच्चे 29 जून से गायब है। अब डॉक्टर ने अपने नौकर करन सिंह पर ही पत्नी व बच्चों को गायब करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed