फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Senior clerk of Child Development Project caught taking bribe of Rs 5000

Azamgarh News: 5000 रुपये रिश्वत लेते बाल विकास परियोजना के वरिष्ठ लिपिक को दबोचा

Tue, 21 Jan 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Senior clerk of Child Development Project caught taking bribe of Rs 5000
पवई(आजमगढ़)। पवई विकासखंड में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को वरिष्ठ लिपिक को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह रिश्वत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अगली प्रोत्साहन राशि की किश्त भेजने के लिए मांगी गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नाटी गांव निवासी रामेश्वर की पत्नी सुषमा पवई ब्लॉक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नाटी में कार्यकर्ता हैं। उन्हें हर साल प्रोत्साहन राशि मिलती है। पिछले दो साल से लिपिक रामफेर पांडेय राशन पुष्टाहार प्रोत्साहन राशि नहीं दे रहा था। सुषमा ने प्रोत्साहन राशि मांगी की तो किस्त जारी करने के लिए लिपिक ने पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। सुषमा ने इसकी जानकारी पति रामेश्वर को दी। रामेश्वर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने मामले की जांच कर छापेमारी की योजना बनाई। टीम ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे सुषमा को कलर लगा पांच हजार रुपये वरिष्ठ लिपिक को कार्यालय में देने के लिए भेजा। जैसे ही लिपिक रामफेर ने पांच हजार की रिश्वत ली तो उसे टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह रिश्वत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अगली प्रोत्साहन राशि की किस्त भेजने के लिए मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed