{"_id":"5841b8004f1c1b626bde6e60","slug":"selfi-affair-broken-platform-keshav-maurya-and-many-leaders-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के चक्कर टूटा मंच, केशव मौर्य व कई नेता गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के चक्कर टूटा मंच, केशव मौर्य व कई नेता गिरे
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सेल्फी के चक्कर टूटा मंच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल्यार्पण के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ सेल्फी लेने के लिए मंच पर अधिक लोगों के चढ़ जाने से मंच टूट गया। मंच टूटने से केशव मौर्य समेत कई नेता गिर गए। इस पर हुई भगदड़ में भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल सिंह घायल हो गए। उनका पैर टूट गया।
अतरौलिया स्थित पटेल मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को भाजपा और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी की ओर से आयोजित सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य तय समय से तीन घंटे विलंब से आए। हेलीकाप्टर से उतरने के बाद 1.58 बजे वह मंच पर पहुंचे। संचालक ने माल्यार्पण करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को बुलाया।
पदाधिकारी केशव मौर्य को बड़ी माला पहना रहे थे कि तभी सेल्फी लेने के लिए करीब 20 कार्यकर्ता भी मंच पर पहुंच गए। क्षमता से अधिक लोगों के पहुंच जाने के कारण मंच टूट गया, जिससे प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता गिर गए और वहां भगदड़ मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह केशव मौर्या को संभाला। इस दौरान गिर जाने से भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल सिंह का पैर टूट गया है। मंच टूटने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने स्थिति संभाली और टूटे मंच पर ही कुर्सियिंां लगा कर सभा शुरू की।