फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Self-help groups produced 3.50 lakh Tricolour flags.

Azamgarh News: स्वयं सहायता समूहों ने तैयार किए 3.50 लाख तिरंगा झंडे

Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Self-help groups produced 3.50 lakh Tricolour flags.
महाराजगंज में तिरंगा तैयार करतीं महिलाएं। संवाद
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जिले में राष्ट्रभक्ति का उत्सव दिखाई दे रहा है। गांव की पगडंडियों से लेकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा, पदयात्रा, प्रदर्शनी, तिरंगा सेल्फी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक वंदे मातरम् गायन सहित विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान के जरिए लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। जिले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने 3.50 लाख तिरंगा झंडे तैयार कर महिला आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

वहीं, नगरीय निकायों में 1.50 लाख झंडों का वितरण किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से कुल 3.50 लाख तिरंगा झंडों का शासकीय स्तर पर वितरण किया गया है।
वहीं, जिला सूचना कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की जीवनी, तिरंगा यात्रा, आजादी के आंदोलन तथा विभाजन की कहानी से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का प्रचार किया जा रहा है। लोग तिरंगे के साथ सेल्फी और फोटो लेकर प्रमाणपत्र प्राप्त कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed