अहरौला। ब्लाक पर बुधवार को आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं ने कोटे की दुकान के चयन को टालने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया ब्लाक कर्मचारी निजी लाभ के लिए तीन बार दुकान का चुनाव टाल चुके हैं।
खालिसपुर ग्राम सभा में गठित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह में कोटेदार का चयन बुधवार को होना था। समूह में कुल 27 सदस्य हैं। इनमें लीलावती और मनीराम कोटेदार की प्रत्याशी थे। आरोप है की समूह में कुछ लोगों का नाम काटकर नये नाम जोड़े गए हैं। ब्लाककर्मी लगातार तीसरी बार चुनाव टाल चुके है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी चुनाव टाला जा रहा है। समूह की महिलाओं ने कहा कि हमारे यहां कोटा कई महीनों से निरस्त है। गांव से दूर कमर भर पानी से होकर राशन के लिए जाना पड़ता है। समूह की लीलावती, बबिता, सन्नो देवी, बिंदु, अरोरा, सरजु दाई, लक्ष्मी, सोनवर्षा, मनोरमा, कौशल्या, दुर्गविजय, चंदन दूबे, रिकू, चद्रभान, सुरज, सीताराम, अब्बू सिंह आदि लोगों का कहना है कि तीन बार से ऐसा हो रहा है। बुधवार को भी चुनाव के लिए पहुंचे ब्लाक कर्मी गांव से समूह की उपस्थिति न होना बताकर चुनाव रद्द कर दिया। जबकि समूह के सभी मेम्बर मौजूद थे। इसकी शिकायत गुरुवार को जिलाधिकारी से होगी। इस संबध मे एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह ने बताया कि समूह के गठन में समस्या है जिसका रिकार्ड उपलब्ध नहीं हो पा रहा।