फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Selection and trial of sub junior boys and girls team on 21st September

Azamgarh News: सब जूनियर बालक व बालिका टीम का चयन व ट्रायल 21 सितंबर को

Fri, 20 Sep 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Selection and trial of sub junior boys and girls team on 21st September
राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सहारनपुर और कौशांबी में होना है। जिसमें बालिका प्रतियोगिता 28 से 30 सितंबर तक जिला खेल कार्यालय, कौशांबी में होगी। जबकि बालकों की प्रतियोगिता 5 से 7 अक्टूबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए बालक और बालिकाओं का जनपद स्तरीय चयन और ट्रायल 21 सितंबर को और मंडल स्तरीय ट्रायल 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में वहीं प्रतिभागी पात्र होंगे जिनकी आयु 31 दिसंबर 2024 को 16 वर्ष या उससे कम हो। वजन 55 किग्रा या उससे कम हो। इसके साथ ही उन्हें पात्रता प्रमाण-पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र (हाई स्कूल सर्टिफिकेट/नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण-पत्र) की छायाप्रति, जो विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए, लेकर आना होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed