फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seepu murder case: bailiffs of accused arrested

सीपू हत्याकांड : आरोपियों के जमानतदार गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seepu murder case: bailiffs of accused arrested
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के तीन जमानतदारों को पुलिस ने शुक्रवार को उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभी एक जमानतदार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। हत्याकांड में फरार अभियुक्तों के घर कुछ दिनों पूर्व ही कोर्ट के आदेश पर कुर्की की जा चुकी है।
विज्ञापन

19 जुलाई 2013 में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की उनके घर के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह मुख्य आरोपी है। इसके अलावा दर्जनभर लोग इस हत्याकांड में शामिल हैं। जिसमें रिजवान अहमद निवासी समुद्रपुर व विजय यादव निवासी हसनपट्टी थाना कोतवाली जीयनपुर भी शामिल है। ये दोनों जमानत पर जेल से छूटे थे और तब से फरार चल रहे हैं। बीते 13 अप्रैल को कोर्ट के निर्देश पर इन दोनों हत्यारोपियों के घर पर पुलिस ने कुर्की की भी कर चुकी है। इसके बाद भी नामजद फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने अब उनके जमानतदारों पर शिकंजा कस दिया है। रिजवान के जमानतदारों में शामिल शब्बीर हसन व मो. बाकर पनिवासी समुद्रपुर को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे फरार हत्यारोपी विजय यादव के एक जमानतदार शंकर यादव को भी पुलिस ने घर से पकड़ लिया है जबकि एक अन्य जमानतदार अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दबिश देकर पकड़े गए पूर्व विधायक हत्याकांड के फरार आरोपियों के तीनों जमानतदारों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed