{"_id":"b0f93cfa1aa0fdefed2186c568aa00fd","slug":"seen-character-building-books-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखीं चरित्र निर्माण की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखीं चरित्र निर्माण की किताबें
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 19 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में जिला विद्यालय जनपद स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ और दिल्ली के प्रकाशक की पुस्तकें थीं। जिसमें बच्चों के चरित्र निर्माण व विज्ञान, गणित, कं प्यूटर और स्वास्थ्य संबंधी पुस्तक उपलब्ध रहीं।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इस मेले से पुस्तकें राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान आजमगढ़ द्वारा क्रय करके राजकीय विद्यालयों में वितरित की जाएंगी। मेले को जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह यादव व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज तिवारी की ओर से आयोजित किया गया था। मेले में छात्र-छात्राओं की भीड़ थी। पुस्तक मेले का अवलोकन संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने किया।