फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seeing the meeting of Shri Ram and Bharat, people shed tears

श्रीराम-भरत का मिलन देख आंखों से छलके आंसू

Tue, 27 Oct 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Seeing the meeting of Shri Ram and Bharat, people shed tears
रानी की सराय में निकाली गई श्रीराम की झांकी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के पुरानी कोतवाली मेंहनगर के कटहन और फूलपुर में रामलीला समितियों की ओर से भरत मिलाप का आयोजन किया गया। पुरानी कोतवाली पर सोमवार की रात श्रीरामचंद्र और भरत के मिलन की लीला का मंचन किया गया। मिलन देख श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू छलक पड़े। राजगद्दी के मंचन में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

श्रीरामलीला मंचन के क्रम में चौदह वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम अयोध्या लौटते हैं। राज्य में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, वहीं चौदह वर्ष से भगवान राम की खड़ाऊं को अयोध्या की राजगद्दी पर रखकर उनकी प्रतीक्षा कर रहे भरत श्रीराम के लौटने की खबर सुनते ही उनकी आंखों से आंसू छलक उठे और वे भगवान राम की अगुवाई के लिए चल पड़े। श्रीराम के अयोध्या आने पर पूरे नगर को सजाया गया। अयोध्या पहुंच भगवान राम सर्वप्रथम माता कैकेयी से मिले। यह दृश्य देख उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई।भगवान राम का राज्याभिषेक धूमधाम से संपन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक विभाष सिन्हा ने किया। इस मौके पर राजेंद्र अग्रवाल, पन्ना लाल, श्रीचंद, सुरेश जायसवाल, संतोष नेता, श्रवण कुमार, भोला सेठ, संतोष जायसवाल, पवन सिंह, विनायक, आकाश, सुरेश केशरी, जयप्रकाश, अशोक आदि थे।
विज्ञापन

वहीं, फूलपुर नगर में श्रीराम रथ समिति की ओर से सोमवार को भरत मिलाप हुआ। आधा दर्जन से अधिक झांकी निकाली गई। शंकर तिराहा पर रात में प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन हुआ। गाजे बाजे के साथ रामरथ पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी को भ्रमण कराया गया। कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। संचालन सुरेश मौर्य और मनोज हलवाई ने किया। रथ के साथ दुर्गेश अग्रहरि, अभय सिंह लालू, कुलजीत सिंह, अमरनाथ, आदर्श, सुधीर रावत, राहुल जायसवाल, राजेश, अजय जयसवाल चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर कटहन गांव में रामलीला मंचन के 10वें दिन भरत मिलाप का मंचन किया गया। अयोध्या को दीपों से सजाया जाता हैं। महिलाएं रंगोली बनाती है और साथ ही मंगल गीत गाती हैं। इसी बीच पुष्पक विमान से राजा रामचंद्र, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ जामवंत, नल, नील भी अयोध्या आते हैं। इस मौके पर अजय सिंह, सुनील सिंह, गप्पू ,अरविंद सिंह, संजीव सिंह, चंदन सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

मेहनगर क्षेत्र के पठान ग्राम सभा में भरत मिलाप कार्यक्रम।

मेहनगर क्षेत्र के पठान ग्राम सभा में भरत मिलाप कार्यक्रम।- फोटो : AZAMGARH

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम के राजगद्दी का दृश्य।

पुरानी कोतवाली में चल रही श्रीरामलीला में श्रीराम के राजगद्दी का दृश्य।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed