फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Secretary suspended, service of technical assistant terminated

मनरेगा में जेसीबी से कराया कार्य सचिव निलंबित

Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended, service of technical assistant terminated
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने हरैया ब्लाक के देवारा खास राजा में मनरेगा के तहत जेसेबी से कार्य कराने की पुष्टी होने पर सचिव को निलंबित कर दिया है। तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने के साथ ही प्रधान, बीडीओ और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम को सूचना मिली कि ब्लाक हरैया के देवारा खास राजा में मनरेगा के तहत जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है। उपायुक्त श्रम रोजगार बीबी सिंह से नौ दिसंबर को जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत में कुल 38 कार्यों को प्रगति पर दिखाया गया है। इस पर कुल 2684 श्रमिक कार्य पर लगा होना एमआईएस पर दिखाय गया था। इसके सापेक्ष मात्र 76 श्रमिक कार्य पर पाए गए, जबकि ग्राम में कुल 415 सक्रिय जॉबकार्ड धारक परिवार हैं। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि योजना के दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर प्रधान ग्राम पंचायत देवारा खास राजा इनरावती देवी पत्नी पल्टन यादव के विरुद्ध पंचायत राज एक्ट के अन्तर्गत कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सचिव/ग्राम विकास अधिकारी अमरनाथ सिंह को निलंबित कर दिया गया है। अश्वनी कुमार मिश्रा तकनीकी सहायक मनरेगा की सेवा समाप्त कर दी गई है। बीडीओ हरैया धनन्जय सिंह, योगेश कुमार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी हरैया को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। प्रकरण की सघन जांच के लिए समिति गठित कर दी गयी है। विस्तृत जांच आख्या मिलने पर दोषियों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। सभी बीडीओ को चेतावनी दी गई है कि मनरेगा में मशीन से कार्य कराने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed