फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Secondary schools will now run as virtual schools

अब वर्चुअल स्कूल के रूप में चलेंगे माध्यमिक विद्यालय : डीआईओएस

Tue, 25 Aug 2020 05:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Secondary schools will now run as virtual schools
आजमगढ़। बंदी के दौरान स्कूली बच्चों की शिक्षा का अनवरत जारी रखने के लिए नई-नई कवायद की जा रही हैं। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान बताया कि माध्यमिक स्कूल पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षावार-विषयवार शैक्षणिक वीडियो का प्रसारण एवं आनलाइन अध्ययन सुनिश्चित किया गया है। प्रोजेक्ट ई-ज्ञान गंगा के तहत पाठन -पाठन के लिए कक्षावार-विषयवार लेक्चर्स, वीडियो के माध्यम से पढ़ाएंगे। वीडियो का प्रसारण निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार दूरदर्शन यूपी एवं स्वयंप्रभा चैनल-22 पर किया जा रहा है। जिन छात्रों के पास न तो स्मार्टफोन है और न ही टीवी वह छात्र अपने विद्यालय के प्रधानाचार्यों से विषयवार नोट्स प्राप्त कर सकते हैं। समस्त प्रधानाचार्यों को पीडीएफ फाइल में नोट्स उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

कक्षावार प्रसारण का समय तय
समय-सारिणी के अनुसार दूरदर्शन यूपी पर कक्षा 10 एवं 12 के लिए सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारण होगा। इसमें अपराह्न एक बजे से दो बजे तक, अपराह्न 2.30 बजे से 3 बजे तक, अपराह्न 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक तथा शाम 5.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगा। इसी तरह स्वयं प्रभा चैनल-22 पर कक्षा 9 एवं 11 के लिए सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारण होगा। इसमें पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक तथा अपराह्न 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

यू-ट्यूब चैनल पर भी होगा अपलोड
वर्चुअल स्कूल संचालन के लिए जारी शासनादेश में कहा गया है कि दूरदर्शन यूपी और स्वयंप्रभा चैनल-22 पर प्रसारित होने वाले शैक्षणिक वीडियो माध्यमिक शिक्षा विभाग के यू-ट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया जाए। यदि कोई भी छात्र समय से टीवी या फिर मोबाइल पर पढ़ाई नहीं कर सका वह जब चाहे तब अपने एंड्रॉयड फोन या फिर कंप्यूटर पर देख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य उपलब्ध कराएंगे पाठ्य सामग्री
प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान व्हाट्सअप या फोन के जरिये किया जाएगा। शनिवार को महत्वपूर्ण विषयों के वीडियो पुन: प्रसारित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के समाधान के लिए विद्यालय स्तर पर विषयवार शिक्षकों के मोबाइल नंबर छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी जिनके पास टेलीविजन तथा आनलाइन शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, उनके लिए दूरस्थ शिक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
माह के अंत में होगा मूल्यांकन
स्वयंप्रभा चैनल और दूरदर्शन के माध्यम से प्रत्येक माह के अंत में मूल्यांकन के लिए प्रश्न प्रसारित किए जाएंगे। इन प्रसारित प्रश्नों के उत्तर व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षकों को भेजे जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी जो व्हाट्सएप के माध्यम से उत्तर नहीं भेज सकते उनके लिए विद्यालय में कक्षावार ड्रॉपबॉक्स की व्यवस्था की जाएगी।

गूगल मीट व जूम से भी पढ़ेंगे छात्र
शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन कक्षाएं जूम एप और गूगल मीट के जरिए की जा रही है। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप और दूसरे माध्यमों से उनको शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कि विद्यार्थी अपने घर पर रहकर अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed