{"_id":"5eaef3a88ebc3e902626f64d","slug":"second-sample-of-corona-infected-woman-and-nephew-negative-azamgarh-news-vns5231870184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला और भतीजे की भी दूसरे सैंपल की जांच निगेटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला और भतीजे की भी दूसरे सैंपल की जांच निगेटिव आई
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में कोरोना पॉजिटिव महिला और उसके भतीजे के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस तरह जनपद में एक्टिव चारों कोरोना संक्रमित की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव हो गई है। अब चारों के तीसरे सैंपल को जांच के लिए गोरखपुर भेजा जा रहा है। इस रिपोर्ट के निगेटिव आने पर चारों को स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जनपद कोरोना मुक्त भी जो जाएगा। यदि ये रिपोर्ट भी निगेटिव आती हैं, तो चारों को स्वस्थ घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद कोरोना मुक्त हो जाएगा। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि अब चारों के तीसरे सैंपल को जांच के लिए गोरखपुर भेजा जा रहा है। इस रिपोर्ट के निगेटिव आने पर चारों को स्वस्थ घोषित कर दिया जाएगा।
10 जमातियों समेत 84 की रिपोर्ट निगेटिव
आजमगढ़। जनपद के लिए रविवार को कई राहत भरी खबर आई है। कुल 86 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी सैंपल 30 अप्रैल और एक मई को लिए गए थे। इसमें फूलपुर क्षेत्र में जमात से संबंधित 10 लोग भी शामिल हैं। ये लोग मेरठ से जमात में दिसंबर माह में आए थे। इसलिए इन लोगों ने जांच नहीं कराई थी। डीएम के निर्देश पर इनके सैंपलों की भी जांच कराई गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी को मेरठ भेजने की व्यवस्था की जा रही है। वहां जाने पर इन्हें होम क्वारंटीन कर दिया जाएगा।