फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Search for suspects in Corono continues in Mubarakpur

मुबारकपुर में कोरोनो के संदिग्धों की तलाश जारी

Sun, 05 Apr 2020 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Search for suspects in Corono continues in Mubarakpur
मुबारकपुर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। कोरोना के तीन पॉजिटिव मिलने से रविवार को भी दहशत का माहौल रहा। पुलिस कोरोना संदिग्धों की तलाश में सुबह से लेकर शाम तक आसपास के गांव और मुहल्ले में सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। जमात के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मोहल्लों को पूरी तरह सील कर दिया है। कुछ अन्य मुहल्लों में भी दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से होकर लौटे लोगों के संपर्क में आने वालों की जानकारी मिलने पर उन्हें चिह्नित करने का अभियान सख्ती से चल रहा है। ऐसे लोगों से मिलने जुलने वालों की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ला रही है और उनकी जांच कराई जा रही है। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर साप्ताहिक अवकाश के चलते रूटीन ओपीडी बंद रही। इमरजेंसी में मरीजों की देखभाल की जाती रही। कोरोना संदिग्धों से पूछताछ की गई। तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की जहां नींद उड़ गई है वहीं, आम जनता में भी दहशत है। उन लोगों में भी अब इस बात का डर है कि कहीं कोई जमात से जोड़कर उनके बारे में झूठी मुखबिरी न कर दे और उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन होना पड़े।
विज्ञापन

पाबंदी के बीच नहीं कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
मुबारकपुर। लॉक डाउन में खाद्य सामग्री, अस्पताल, मेडिकल स्टोर्स, सब्जियों के अलावा अन्य सभी दुकानों के खुलने पर पूरी तरह पाबंदी है। बावजूद क्षेत्र के मुहल्लों की गलियों में पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला झोले में रखकर घूम-घूम कर बेचा जा रहा है। पुलिस लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने में सड़कों, चट्टी चौराहों तक ही सिमट कर रह गई है। गलियों में तो अब भी लोग सोशल डिस्टेंडिंग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उधर, अधिशासी अधिकारी राजपति अविचल के नेतृत्व में सफाईकर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मुहल्ला पूरा रानी, पूरा सोफी, नया पूरा, इस्लामपुरा, हैदराबाद, शाह मुहम्मदपुर, पूरा दुल्हन, छोटी अर्जेन्टी, नगरपालिका कार्यालय, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी, रोडवेज चौराहा, अलीनगर, सजती चौक, कटरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद, थाना परिसर, अमिलो, नेवादा, सरैयां, रसूलपुर में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन किया।

मुबारकपुर में रविवार को शाहगढ़ मार्ग पर इस्लामपुरा हेरा स्कूल के पास बांस-बल्ली लगाकर सीमा सील क?

मुबारकपुर में रविवार को शाहगढ़ मार्ग पर इस्लामपुरा हेरा स्कूल के पास बांस-बल्ली लगाकर सीमा सील क?- फोटो : AZAMGARH

मुबारकपुर में सेनिटाइजेशन करते पालिकाकर्मी।

मुबारकपुर में सेनिटाइजेशन करते पालिकाकर्मी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed