फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM-Tehsildar did not reach the resolution day

Azamgarh News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे एसडीएम-तहसीलदार

Sat, 24 May 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
SDM-Tehsildar did not reach the resolution day
मेंहनगर। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति के बीच थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

इस दौरान 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 राजस्व विभाग और 4 पुलिस विभाग से संबंधित थे। हालांकि, मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों में निस्तारण के लिए हस्तांतरित कर दिया गया।
थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कानूनगो और लेखपालों को निर्देश दिए कि प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने समाधान दिवस के बाद कहा कि सभी कानूनगो और लेखपाल मौके पर जाकर मामलों का शीघ्र निस्तारण करें और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

साथ ही, पुराने प्रार्थना पत्रों की स्थिति का भी ध्यान रखने को कहा, ताकि यह स्पष्ट हो कि कितने का निस्तारण हुआ और कितने शेष हैं। समाधान दिवस में कानूनगो रमाशंकर यादव, अरविंद यादव, लेखपाल संतोष कुमार सिंह, पंकज कुमार, अमित तिवारी, सहित तहसील के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed