फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM directs to lodge FIR to beat BLO

बीएलओ को पीटने में एसडीएम ने दिए एफआईआर के निर्देश

Tue, 06 Oct 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
SDM directs to lodge FIR to beat BLO
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक में तैनात महिला बीएलओ को बुलाकर चांटा मारने और गाली देकर भगाने के प्रकरण में बीएलओ ने दूसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार किया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने कोतवाल को मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्दश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भरौली में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत सुशीला यादव की ड्यूटी ग्राम पंचायत देवापार में बीएलओ के पद पर लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोमवार को प्रधान ने उन्हें को गाली देते हुए धमकी देकर भगा दिया था। वहीं, प्रधान के भाई और भतीजे पर थप्पड़ जड़ने का भी आरोप लगाया था। प्रकरण को लेकर सभी बीएलओ ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। सुशीला देवी मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचीं। एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार ने जीयनपुर कोतवाली को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed