फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM caught three farmers burning stubble in the field

Azamgarh News: खेत में पराली जला रहे तीन किसानों को एसडीएम ने पकड़ा

Fri, 24 Nov 2023 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
SDM caught three farmers burning stubble in the field
खेतों में पराली जलाना प्रतिबंधित है, इसके बाद भी जगह-जगह किसान पराली जला रहे है। जिसे लेकर एसडीएम निजामाबाद सख्त हो गए है। शुक्रवार को उन्होंने चक्रमण के दौरान खेतों में पराली जला रहे तीन किसानों को पकड़ा और कार्रवाई के लिए थाने भेजवा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम निजामाबाद संतरंजन शुक्रवार को सरायमी थाना क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान भरौली गांव में तीन किसान अपने खेतों में पराली जलाते देखे गए। मौके पर पहुंच कर एसडीएम ने तीनों किसानों को पकड़ कर सरायमीर थाने पर कार्रवाई के लिए भेजवा दिया। पकड़े गए किसानों में भरौली गांव निवासी सीताराम यादव, राजू व छोटू शामिल है। एसडीएम की इस कार्रवाई से किसानों में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही एसडीएम ने लेखपालों के लिए वीडियो बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रोें में कड़ी नजर रखे। कहीं भी पराली नहीं जलती मिलनी चाहिए। यदि कोई किसान पराली जलाते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed