फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM advocates the Office of lockout

एसडीएम कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी

Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
SDM advocates the Office of lockout
डेमो - फोटो : demo pic
मार्टीनगंज। सत्ता पक्ष के दबाव में  तहसील दार का स्थानांतरण का विरोध कर रहे वकीलों का प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने सुबह एसडीएम कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इसके बाद मार्टीनगंज-बरदह मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।

स्थानीय तहसील के अधिवक्ता तहसीलदार शिवसागर दूबे के स्थानांतरण का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन पर सत्ता के दबाव में स्थानांतरण का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार सुबह अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर सुबह साढ़े 11 बजे ताला बंद कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने 11.45 बजे बरदह-मार्टीनगंज मार्ग को जाम कर दिया। नारेबाजी करने लगे।  12 बजे एसओ दीदारगंज दीनानाथ पाण्डेय ने अधिवक्ताओं को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरनास्थल पर एसडीएम आशाराम यादव ,एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह, सीओ फूलपुर संतोष कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं से बात की। तहसीलदार शिवसागर दूबे को वापस मार्टीनगंज बुलाने सम्बन्धी ज्ञापन सौपा।


अधिवक्ता उमेश सिह ने डीएम से बात की। कहा कि प्रकरण में उपजिलिधिकारी की भी संलिप्तता थी। इसलिए उपजिलिधिकारी आशाराम यादव का भी स्थानांतरण किया जाए। इसका आश्वासन जिलाधिकारी ने दिया। पीएन सिंह, सिरपति यादव, राम अजोर यादव, गुलाब, चंन्दभारती, राशिद शेख, भानुप्रता, अशोक कुमार यादव उपस्थित थे।

वहीं स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने  उपजिलिधिकारी के स्थानांतरण तक बहिष्कार  करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed