फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Screening camp, shelter home, community kitchen will be verified, Commissioner imposed duty of seven divisional officers

स्क्रीनिंग कैम्प, शेल्टर होम्स, कम्युनिटी किचेन का होगा सत्यापन, कमिश्नर ने सात मंडलीय अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

Fri, 08 May 2020 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Screening camp, shelter home, community kitchen will be verified,  Commissioner imposed duty of seven divisional officers
फातिमा बालिका इंटर कॉलेज दाउदपुर में निरीक्षण के दौरान लोगों से बातचीत करते नोडल अधिकारी आईएएस ? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने मंडल के तीनों जनपद में स्थापित अस्थाई स्क्रीनिंग कैंपों, शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों और कम्यूनिटी किचन के निरीक्षण और सत्यापन के लिए सात मंडलीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि आजमगढ़ के लिए अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मऊ के लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग, उप महानिरीक्षक स्टांप रजिस्ट्रेशन और सहायक निबंधक चिट्स फंड की और बलिया के लिए उप निदेशक, कृषि रक्षा, उप निदेशक, शोध एवं संयुक्त निबंधक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता की ड्यूटी लगाई गई है। आजमगढ़ के तीन आश्रय स्थल में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के शेल्टर होम में 34, नपा मुबारपुर के शेल्टर होम में 16 और नगर पंचायत मेंहनगर में 15 व्यक्तियों को क्वारंटीन बताया गया है। मऊ के पांच क्वारंटीन सेंटर पर 958 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। वहीं बलिया में पांच सेंटर पर 230 व्यक्ति क्वारंटीन हैं। अधिकारी इन शेल्टर होम्स में क्वारंटीन व्यक्तियों की संख्या का भौतिक सत्यापन, सफाई व्यवस्था, कम्यूनिटी किचन में खानपान की व्यवस्था, क्वारंटीन का पूर्णतया अनुपालन किए जाने आदि बिंदुओं का स्थलीय सत्यापन करेंगे।

सदर तहसील स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी  शिवप्रसाद।

सदर तहसील स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी शिवप्रसाद।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed