फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scorpio crushed young man, died on the spot

स्कार्पियो ने सब्जी लेने जा रहे युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Tue, 25 Aug 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Scorpio crushed young man, died on the spot
निजामाबाद। स्थानीय कस्बा के फरहाबाद मोड़ पर मंगलवार की सुबह स्कार्पियो ने सब्जी लेने आए युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी राजू यादव (32) पुत्र मिठाई लाल यादव मंगलवार की सुबह सब्जी लेने के लिए कस्बा के फरहाबाद मोड़ पर आया हुआ था। इसी दौरान स्कर्पियो ने उसे रौंद दिया। जब तक राजू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो पकड़ ली गई है। स्कार्पियो सवार रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद अंगना करने आए हुए थे। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed