फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scooty rider dies after being hit by bus

Azamgarh News: बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

Sat, 14 Oct 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after being hit by bus
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर तिराहे के समीप अनुबंधित बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई।
विज्ञापन

संतोष राय (40) पुत्र स्व. राजेंद्र राय गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गोमाडीह के निवासी थे। शुक्रवार को लगभग 12 बजे घर से लालगंज दवा के लिए आए थे। दवा लेकर जैसे ही वह मसीरपुर तिराहे के समीप अपनी स्कूटी से पहुंचे आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बह रहे गंदे नाली के पानी में उनकी स्कूटी स्लिप कर गई जिससे वह सड़क पर गिर गए और आजमगढ़ की तरफ से आई हुई तेज रफ्तार बस के चपेट में आने से ही घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed