फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schools from 9th to 12th opened with security vigilance, Restored Raunak

सुरक्षा सतर्कता के साथ खुले 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, लौटी रौनक

Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Schools from 9th to 12th opened with security vigilance, Restored Raunak
सरायमीर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में पढ़ती छात्राएं। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद बंद पड़े सभी स्कूलों के दरवाजे सोमवार यानी 19 अक्तूबर से कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों के लिए खुल गए। स्कूल तो वहीं सात महीने पुराना था। सहपाठी भी वही थे। महीनों बाद दोस्तों को देख मास्क के अंदर से मुस्कुराहट यह बता रही थी कि विद्यार्थी दोस्तों से मिलने के लिए कितने बेकरार थे। सुरक्षा और सतर्कता के साथ सोमवार की सुबह जब स्कूल खुले तो शिक्षकों के साथ ही विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया। सात महीनों से सन्नाटे में रहने वाले विद्यालय विद्यार्थियों की आमद से गुलजार हो उठे।
विज्ञापन

शहर के हर इलाके में अधिकतर सरकारी व निजी विद्यालय खुले नजर आए और कक्षाओं में पढ़ाई के लिए पहली पाली में कक्षा नौ से 10 और दूसरी पाली में 11 और 12 के छात्र-छात्राएं पहुंचे। सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, नौरंग सेंट्रल पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों को खोला गया था। स्कूलों में सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे। 50 फीसद विद्यार्थियों के आने की नोटिस के बावजूद उपस्थिति कम रही, लेकिन जो आए उनके चेहरे पर मुस्कान सरकार के फैसले के साथ खड़ी नजर आई। लंबे समय के बाद स्कूल आने बाद छात्र खुश थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बच्चों को छह फिट की दूरी पर बैठाया गया था। सभी बच्चे फेस मास्क लगाकर विद्यालय पर आए थे।सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जनता इंटर कालेज खानपुर सरॉयमीर में प्रथम पाली में हाईस्कूल के कुल छात्र 30 छात्र शिक्षा ग्रहण करने स्कूल आए। कालेज के गेट पर पानी और साबुन से हाथ धुलाने के बाद थर्मल स्क्रीनिंग की गर्इ इसके बाद उन्हें एंट्री दी गई। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जो भी दिशा निर्देश है उसका पालन किया जा रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज सरायमीर की प्रधानाचार्य संध्या मौर्या ने बताया सरकार की गाइड लाइन के अनुसार छात्राओं को बैठाया गया है। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार डॉ. लोहिया बालिका इंटर कालेज में पहली पाली में 97 छात्राओं ने पढ़ाई की। 13 छात्राओ को बिना अनुमति पत्र न होने और तीन को अधिक तापमान होने के कारण वापस कर दिया गया। दशमना स्थित मथुरा स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल में 80 विद्यार्थियों ने अनुमति पत्र देकर पढ़ाई की। शबाना आजमी के विद्यालय कैफी आजमी कन्या इंटर कालेज मेजवा में भी बिना अनुमति पत्र के कारण कई लोगों को वापस किया गया। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार जनता इंटर कॉलेज तो खुला लेकिन बच्चों की संख्या कम रही। अभिभावकों की सहमति पर ही उन्हें प्रवेश दिया गया। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार कृषक विद्यालय इंटर कालेज सर्वोदय नगर मार्टीनगंज का भी विद्यालय खुला। विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय में साफ सफाई , सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था के साथ ही सोसल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया गया।

जीजीआईसी अतरौलिया में पढ़ाती अध्यापिका।

जीजीआईसी अतरौलिया में पढ़ाती अध्यापिका।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed