फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School occupied by government land, FIR

सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया विद्यालय, एफआईआर

Sat, 29 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
School occupied by government land, FIR
आजमगढ़। सरकारी जमीन पर कब्जा कर एक व्यक्ति द्वारा विद्यालय का निर्माण कराने, एक व्यक्ति द्वारा सरकारी जमीन पर खेती करने और बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने के मामले में हल्का लेखपाल ने महराजगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

महराजगंज के सुरहन गांव निवासी गुलाब राम ने सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया था। शिकायत पर हुई जांच में पाया गया कि ग्राम चांदपुर में परती और नवीन परती खाते की भूमि पर झोटीपुर गांव निवासी कैलाश नरायन मिश्र ने कब्जा कर विद्यालय का निर्माण कराया है। एसडीएम के बेदखली आदेश के बाद भी कब्जे को हटाया नहीं गया है। वहीं क्षेत्र के झोंटीपुर गांव के गाटा संख्या 217, 224 और 142 में श्री प्रकाश मिश्र ने धान की खेती कर कब्जा किया गया है। गाटा संख्या 170 व 171 पर आवास और चहार दीवारी बनाकर कब्जा किया गया है। इस पर रघुनाथपुर मंडल के लेखपाल रामजी यादव ने श्री प्रकाश मिश्र पुत्र स्व. दिवाकर मिश्र के खिलाफ महराजगंज थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने भू क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं चांदपुर मंडल के लेखपाल मनोज कुमार राय ने विद्यालय बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में कैलाश नरायन मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed