फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School is closed somewhere, teachers are absent somewhere

कहीं विद्यालय बंद तो कहीं शिक्षक मिले अनुपस्थित

Wed, 11 Sep 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
School is closed somewhere, teachers are absent somewhere
अमिलो। सठियांव में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं विद्यालय बंद मिला तो कहीं शिक्षक अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय पूरा ठकुराई 8.15 मिनट पर पहुंचे। विद्यालय बंद मिला और विद्यालय के बाहर बच्चे खेलते मिले। विद्यालय बंद होने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा। जूनियर हाईस्कूल रानीपुर में 9.30 पर पहुंचे तो तीनों अध्यापक उपस्थित मिले। जबकि विद्यालय में मात्र दो ही छात्र आए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की उपस्थिति के लिए अभिभावक से संपर्क करने को कहा। प्राथमिक विद्यालय रानीपुर पर 10 बजे पहुंचे। सभी अध्यापक अपनी-अपनी कक्षा में पढ़ाते मिले। वही प्राथमिक विद्यालय महरुपुर पर 12.30 बजे पहुंचे वहां पर शिक्षक आनंद कुमार सिंह व शिक्षिका दुर्गा देवी अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अध्यापक समय से पहुंचकर विद्यालयों में नियमित रूप से पठन-पाठन करें। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed