फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School bus collided with divider, 22 students injured

डिवाइडर से टकराई स्कूल बस, 22 छात्र घायल

Mon, 04 Nov 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
School bus collided with divider, 22 students injured
अतरौलिया में घायल स्कूल बस ड्राइवर से जानकरी लेते एसडीएम दिनेश चंद्र मिश्र और सीओ शीतला प्रसाद। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। दो दिनों से लगातार ड्यूटी कर रहे स्कूल बस के चालक को सोमवार की भोर में झपकी आ जाने से 53 छात्र-छात्राओं से भरी बस अतरौलिया थाने के तेजापुर गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 17 छात्रों के अलावा बस चालक और चार शिक्षिक, शिक्षिका घायल हो गए। जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर घटना होने से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ बूढनपुर और अतरौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों को लेकर वाराणसी टूर पर गया था। दो दिनों से लगातार ड्यूटी करने की वजह से उसे झपकी आ गई।
विज्ञापन

घायल होने वालों में हर्ष पुत्र हरिप्रसाद, आदित्य मौर्य पुत्र प्रमोद, अंकुर गोंड़ पुत्र रामजीत, हिमांशू प्रजापति पुत्र विनोद, अंकिता पुत्री विनोद, स्वाति पुत्री रामलाल चौरसिया, महज पुत्री अब्दुल कलाम, शुभम यादव पुत्र त्रिलोकी, आशी यादव पुत्री राकेश, सौम्या पुत्री लालजी, रिया यादव पुत्री विपिन, कुसुम तिवारी पुत्री संत कुमार, आलोक पुत्र अरविंद, हेमंत मिश्रा पुत्र अतुल प्रकाश, राजन पुत्र रामकेश के अलावा शिक्षिका सौम्या पांडेय, प्रियंका यादव, श्वेता त्रिपाठी, निप्रेंद्र यादव और बस चालक संतराम यादव का नाम शामिल है। इसमें सेत आदित्य (13)छजनत्र प्रमोद का पैर फंस गया था। गैस कटर से सीट का लोहा काटकर उसे निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले हैं। यह लोग पंडित रामअवध बाल विद्या मंदिर रामनगर स्कूल में पढ़ते-पढ़ाते हैं। अध्यापकों की देखरेख में स्कूल के 53 छात्र-छात्राओं को दो दिन पूर्व वाराणसी टूर पर ले जाया गया था। वहां के विभिन्न स्थलों को देखने के बाद रविवार की देर रात को बस वाराणसी से आंबेडकर नगर के लिए रवाना हुई। बस को लगातार एक ही चालक संतराम यादव चला रहा था। उसकी नींद पूरी न होने की वजह से सोमवार की अलसुबह चालक को झपकी आ जाने से बस डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर भागे लोग, पहुंची पुलिस
अतरौलिया। आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित अतरौलिया थाने के तेजापुर गांव के पास सोमवार की सुबह हुई इस घटना के बाद बस में सवार सभी छात्र-छात्राएं जोर-जोर से चिल्लाने लगी। एक साथ बचाओ-बचाई की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग सन्न रह गए और भागकर मौके पर पहुंचे। इसीबीच घटना की जानकारी होने पर सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर हिमेंद्र सिंह आदि पहुंच गए। हादसे में घायल छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। जैसे-जैसे लोग घायलों को बाहर निकाल रहे थे। वैसे-वैसे डायल 100 की पुलिस घायलों को अतरौलिया हाइवे से सटे सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद शुरू हो गई लिपापोती
अतरौलिया। आजमगढ़- लखनऊ मुख्य मार्ग पर स्थित तेजापुर गांव के पास हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने चालक संतराम यादव से जब हादसे का कारण पूछा तो उसने बताया कि लगातार दो दिनों से उसी से गाड़ी चलवाई जा रही। जिसके चलते उसकी नींद पूरी नहीं हो सकी और बस चलाते समय झपकी आ गई। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा ने बताया कि हमारे स्कूल में पांच ड्राइवर हैं। यह ड्राइवर अपनी मर्जी से दर्शन करने की बात कहकर बस लेकर गया था। यदि इसको कोई दिक्कत होती तो हमें सूचना देता और हम दूसरे ड्राइवर को भेज देते।

स्कूल वाहन के चालक पर दवाब बनाकर इस तरह से गाड़ी चलवाना गलत है। रात करीब 12 बजे छात्र-छात्राओं से भरी बस लेकर किन परिस्थिति में सभी चल दिए इन सभी बातों की विधिवत जांच कराई जा रही। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। - दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम बूढनपुर

अतरौलिया में स्कूल बस दुघर्टना में घायल बच्चों का इलाज करते डॉक्टर।

अतरौलिया में स्कूल बस दुघर्टना में घायल बच्चों का इलाज करते डॉक्टर।- फोटो : AZAMGARH

अतरौलिया में स्कूल बस दुघर्टना में घायल बच्चे का इलाज करते डॉक्टर।

अतरौलिया में स्कूल बस दुघर्टना में घायल बच्चे का इलाज करते डॉक्टर।- फोटो : AZAMGARH

School bus collided with divider, 22 students injured

School bus collided with divider, 22 students injured- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed