फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School allocation postponed due to departmental negligence, teachers returned disappointed

विभागीय लापरवाही से टला विद्यालय आवंटन, निराश लौटे शिक्षक

Tue, 27 Oct 2020 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
School allocation postponed due to departmental negligence, teachers returned disappointed
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते विद्यालय आवंटन की उम्मीद में मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर पहुंचे नवनियुक्त शिक्षकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कारण यह कि बेसिक शिक्षा विभाग नवनियुक्त शिक्षकों की सूची ऑनलाइन नहीं शो कर रही थी। इस वजह से मंगलवार को विद्यालय आवंटन नहीं हो सका। विभाग की इस उदासीनता पर शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की। कहा कि अधिकारियों की मनमानी के चलते ही उन लोगों को इस तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बीते दिनों 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 1376 शिक्षकों का चयन हुआ है। भव्य कार्यक्रम आयोजित कर 1295 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। शासन का निर्देश है कि यह प्रक्रिया तेजी पूरी कर नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयों तैनात किया जाए। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग का रवैया शासन के मंसूबे पर खरा उतरता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को शिक्षकों को विद्यालय आवंटन के लिए जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर बुलाया गया था। विभिन्न जनपदों व क्षेत्रों से नवनियुक्त शिक्षक सुबह नौ बजे से ही वहां पहुंचने लगे। घंटों इंतजार के बाद उन्हें यह जानकारी दी गई कि शासन से अभी विद्यालय आवंटन की सूची ऑनलाइन नहीं हो सकी है। ऐसे में आज विद्यालय आवंटन का कार्य नहीं हो पाएगा। इससे शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते उन्हें इस तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कल होगा विद्यालय का आवंटन
69 हजार पदों के सापेक्ष प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद में नियुक्ति प्राप्त अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन के लिए 27 अक्तूबर को काउंसिलिंग का आयोजन जूनियर हाईस्कूल जाफरपुर परिसर में होना प्रस्तावित था। अब संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम निर्धारित की गई। 29 अक्तूबर को दिव्यांग महिला सुबह नौ बजे से 10 बजे तक, दिव्यांग पुरुष सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से विद्यालय आवंटन की सूची ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके कारण विद्यालय आवंटन का कार्य नहीं हो सका है। शासन के निर्देशानुसार 29 अक्तूबर को विद्यालय का आवंटन कार्य किया जाएगा। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed