फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scheduled shutdown of power supply as heat increases

Azamgarh News: गर्मी बढ़ते ही बिजली आपूर्ति का शेड्यूल शटडाउन

Wed, 09 Apr 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Scheduled shutdown of power supply as heat increases
जिले में गर्मी के बढ़ते ही बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। दिनभर ट्रिपिंग हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान है। निगम का दावा है कि शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है। हकीकत में शहरी क्षेत्र में लोगों को 22 घंटे के बजाय 17 घंटा ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के बजाय 12 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। जिले में लगभग 440 से 445 मेगावाट प्रतिदिन बिजली की खपत हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि इधर दो दिनों से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट आने के बाद भी बिजली कटौती जारी है। बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है। शहरी क्षेत्रों दिन में कई बार बिजली कट रही है।
ग्रामीण क्षेत्र तरवा, पल्हना, अहरौला, मेहनाजपुर, बूढ़नपुर, पवई, लाटघाट में दिन में कई बार कटौती हो रही है। उपकेंद्र बरदह क्षेत्र के गांवों में सुबह आठ बजे बिजली गुल हो जा रही है। शाम पांच बजे बिजली आ रही है। लोगों को दिन भर बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है। मेंहनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर जर्जर तार नहीं बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंद्राबाजार क्षेत्र में बिजली कटौती से उद्यमी और दुकानदार परेशान है। बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिले में कई योजनाएं संचालित हैं। कई क्षेत्रों में अभी भी जर्जर तार नहीं बदले गए हैं।
बांस के सहारे तार खींचे गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है। शॉर्ट सर्किट से किसानों का नुकसान न हो इसलिए दिन में बिजली आपूर्ति बंद कर दी जा रही है।

अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि गांवों में शेड्यूल के अनुसार ही बिजली दी जा रही है। कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए काम चल रहा है। इसलिए वहां पर शटडाउन लेना पड़ता है। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का पूरा प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed