फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   scavenger dies after snakebite

सर्पदंश के शिकार सफाईकर्मी की मौत

Mon, 22 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
scavenger dies after snakebite
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनपतपुर में तैनात सफाई कर्मी दो दिन पूर्व सर्पदंश का शिकार हो गया था। हालत बिगड़ने पर रविवार की भोर में परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास खंड अतरौलिया के जमीन नंदना गांव निवासी जितेंद्र मौर्य (42) पुत्र राम मिलन गनपतपुर ग्रामपंचायत में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात था। बीते शुक्रवार को वह सर्पदंश का शिकार हो गया। जिस पर परिजन उसे अंबेडकरनगर जिले के बसखारी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। तबीयत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। शनिवार की शाम अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उसे लेकर पुन: बसखारी अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रविवार की भोर में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आए। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री नवीन चतुर्वेदी, वीरेंद्र वर्मा, समरजीत गौतम समेत काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मृतक के घर पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed