फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Save the country, make a socialist padyatra, will reach the district today

आज जिले में पहुंचेगी देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा

Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Save the country, make a socialist padyatra, will reach the district today
आजमगढ़। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूर्वांचल के किले को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी का विशेष जोर है। इसी क्रम में इलाहाबाद से देश बचाओ देश बनाओ कार्यक्रम के तहत सपा की पदयात्रा निकाली गई है। रविवार की शाम मऊ के मुहम्मदाबाद से होते हुए जनपद की सीमा में प्रवेश यह पदयात्रा करेगी।
विज्ञापन

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पूर्वांचल की 48 विधानसभाओं से गुजरते हुए 100 दिन में पदयात्रा पूर्ण होगी। 1500 किमी दूरी तय करने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि यह यात्रा रविवार की देर शाम सठियांव बाजार पहुंचेगी। जहां स्थानीय कार्यकर्ता स्वागत के बाद इसमें शामिल होकर मुबारकपुर जाएंगे।
विज्ञापन

इस पदयात्रा के दौरान सदस्यता अभियान अभियान संग नुक्क्ड़ सभा, जनसभा, जुलूस, संगोष्ठी और जन जागरण के जरिए लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। लोगों से स्थानीय मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया जाएगा। पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म दिखाकर समाजवादी आंदोलन व इतिहास की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सपा से जोड़ना तथा पार्टी की नीतियों से लोगों केे अवगत कराना है। साथ ही जो हमारे नौजवान कार्यकर्ता है उनको प्रशिक्षित किया जाएगा। यह पदयात्रा जनपद की सभी दसो विधानसभा से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed