फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Satendra obtained the national qualification for badminton coaching

Azamgarh News: सतेंद्र ने प्राप्त की बैडमिंटन कोचिंग की राष्ट्रीय अर्हता

Thu, 11 Jun 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Satendra obtained the national qualification for badminton coaching
सतेंद्र उपाध्याय। श्रोत-स्वयं
आजमगढ़। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), बेंगलुरु की ओर से आयोजित बैडमिंटन सर्टिफिकेट कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करके जिले के सतेंद्र उपाध्याय ने बैडमिंटन कोचिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की अर्हता प्राप्त की है। वर्तमान में वे बेसिक शिक्षा विभाग के तहत विकास खंड तहबरपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सतेंद्र ने बताया कि छह सप्ताह अवधि का यह कोर्स थ्योरी प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन तथा प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए 18 मई से 3 जून तक साई, बेंगलुरु स्थित बैडमिंटन कोचिंग प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा स्किल टेस्ट भी आयोजित किए गए। राष्ट्रीय स्तर के इस कोर्स में देश के विभिन्न राज्यों से 52 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था। सभी चरणों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद 3 जून को अपना प्रमाण-पत्र प्राप्त किया और बैडमिंटन कोचिंग के क्षेत्र में योगदान देने के लिए आधिकारिक रूप से योग्य घोषित हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक तथा खंड शिक्षा अधिकारी, तहबरपुर ने उन्हें बधाई दी। बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, सचिव डॉ. पीयूष सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, पुनीत राय, मनीष रतन अग्रवाल, प्रज्ञा राय ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed