फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saryu water level begins to rise; anxiety mounts in the Devara region.

Azamgarh News: सरयू में बढ़ाव शुरू, देवारांचल की बढ़ी धुकधुकी

Sun, 27 Sep 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level begins to rise; anxiety mounts in the Devara region.
बाढ़ के दंश से देवारांचल के लोग अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर उनकी चिंता बढ़ा दी है। बारिश के चलते सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। ग्रामीण नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार शाम चार बजे बदरहुआ नाले पर सरयू का जलस्तर 70.70 मीटर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को इसमें छह सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई और जलस्तर 70.76 मीटर पहुंच गया। इसी तरह डिघिया नाले पर शुक्रवार को जलस्तर 69.38 मीटर था, जो शनिवार को 12 सेंटीमीटर बढ़कर 69.50 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिघिया नाले का खतरा बिंदु 70.40 मीटर है, जबकि अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर और न्यूनतम 68.90 मीटर है। शनिवार को यहां जलस्तर खतरा बिंदु से 90 सेंटीमीटर नीचे रहा। वहीं, बदरहुआ नाले पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर निर्धारित है। यहां शनिवार को जलस्तर खतरा बिंदु से 92 सेंटीमीटर नीचे रहा।

लगातार बारिश और नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से देवारा क्षेत्र के तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल में आई बाढ़ से अभी कई गांवों में जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। ऐसे में दोबारा जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रशासन और ग्रामीण नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed