फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saryu River's water level dropping rapidly; risk of erosion rises.

Azamgarh News: सरयू नदी का तेजी से घट रहा पानी, अब कटान का खतरा बढ़ा

Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Saryu River's water level dropping rapidly; risk of erosion rises.
सगड़ी के बेलहिया में नाव जाते लोग।  संवाद
सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद अब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को कटान का डर सताने लगा है। पानी कम होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन बाढ़ की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर संपर्क मार्गों पर पानी रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानिकपुर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक नाव संचालित की जा रही है, जबकि बेलहिया में छह नावों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद लोगों की आवाजाही की समस्या बनी हुई है। रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंचने में भी लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलहिया में 100 मीटर के दायरे में करीब एक दर्जन जगहों पर संपर्क मार्ग कटकर पूरी तरह से बह गया है। नदी का पानी घटने के साथ सहबदिया, देवारा खास राजा आदि कई जगहों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। खेतों के किनारे मिट्टी कटने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें फसलों और कृषि भूमि को नुकसान होने की आशंका सता रही है।
ग्रामीणों ने कटान वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी संजीव कुमार राय ने तत्काल नावों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी अनवरत तैनात रहेंगे। ड्यूटी से गायब रहने या लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
---
देवारा में संपर्क मार्गों पर अब भी भरा है बाढ़ का पानी
पानी घटा पर दुश्वारियां बरकरार, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी
महाराजगंज। विकास खंड के महुला-गढ़वल बांध के उत्तर स्थित देवारा क्षेत्र में सरयू का जलस्तर भले ही कम हो गया है, लेकिन बाढ़ की दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भरा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है।

जमुनिहवा, महाजी शंकरपुर, अराजी बैरिया, कुढ़ई, गंगापुर, पुरैनिया, तिवारीपुर और जजमन जोत समेत कई गांवों के आसपास अभी भी बाढ़ का पानी फैला हुआ है। कई संपर्क मार्गों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे लोगों को पानी पार कर आना-जाना पड़ रहा है। बाजार, ब्लॉक मुख्यालय और स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जजमन जोत के प्रधान जय प्रकाश और अराजी बैरिया के प्रधान रामजीत ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर जरूर घटा है, लेकिन संपर्क मार्गों से पानी अभी नहीं हटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed