फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sari's noose made a swinging young man, death

साड़ी का फंदा बना झूला युवक, मौत

Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sari's noose made a swinging young man, death
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रूदरी गांव निवासी एक युवक ने शनिवार की रात साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दिया। परिजनों ने देखा तो सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूदरी गांव निवासी आशीष कन्नौजिया (38) मनबढ़ किस्म का युवक था। शनिवार की शाम वह घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। देर रात नौ बजे के लगभग परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं आया। अनहोनी की आशंका में परिजन किसी तरह कमरे में झारोखे से देखे तो उनके होश ही उड़ गए। आशीष साड़ी के फंदे से छत के चुल्ले से लटक रहा था। परिजनों की सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तीन साल पहले शादी हुई थी। दो माह से पत्नी मायके गई हुई थी। परिजनों के अनुसार मृतक अक्सर ही उल्टी-सीधी हरकते करता रहा था। कुछ दिनों पूर्व तो उसने अपने सीने पर चाकू से कई वार कर लिया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed