फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Saraf, who was in debt, jumped in Ganga and gave his life

कर्ज में डूबे सर्राफ ने गंगा में कूदकर दे दी जान

Mon, 07 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Saraf, who was in debt, jumped in Ganga and gave his life
सरायमीर में मृतक पंकज सोनी।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
कर्ज सरायमीर। कस्बा के मोहल्ला सुसहट्टी निवासी सर्राफ ने अपने ननिहाल मिर्जापुर में गंगा नदी में कूदकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि सर्राफ ने काफी कर्ज ले रखा था। इसलिए काफी परेशान चल रहा था। कुछ दिनों पहले ननिहाल गया था। आत्महत्या की जानकारी से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुसहट्टी निवासी पंकज सोनी (25) पुत्र गणेश सोनी 20 दिन से अपने ननिहाल मिर्जापुर में था। सोमवार दोपहर 12 बजे गंगा नदी में छलांग लगाकर उसने अपनी जान दे दी। आत्महत्या की सूचना ननिहाल से सरायमीर पहुंची तो हड़कंप मच गया। मृतक तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक के चाचा रामकुमार सोनी ने बताया कि पंकज ने काफी ज्यादा कर्ज ले रखा था। सरायमीर, संजरपुर, फरिहां में उसने दुकान खोल रखी थी। कर्ज को लेकर वो काफी परेशान था। इससे आजिज आकर ही उसने ऐसा कदम उठाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed