फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sankalp Yatra to bring justice to Hathras daughter

हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए निकाली संकल्प यात्रा

Thu, 24 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sankalp Yatra to bring justice to Hathras daughter
कलेक्ट्रेटे पर उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन करते अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कटाई के नेतृत्व में गुरुवार को हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए संकल्प यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए जमकर नारेबाजी की। संतोष कटाई ने कहाकि एससी-एसटी विरोधी मानसिकता के चलते उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गरीबों को सम्मान और सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। यूपी में एसटी-एसटी उत्पीड़न और अत्याचार के मामले में लगातार वृद्धि हुई है। जब तक न्यायालय ने संज्ञान नहीं लिया एसटी-एसटी विरोधी योगी सरकार हाथरस मामले में पूरी तरह शांत रही। घटना को छुपाने के लिए रात में शव को पुलिस प्रशासन ने जला दिया। इस तरह की घटनाएं बुलंदशहर, अमरोहा, कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, गोंडा, बस्ती, शाहजहांपुर, उन्नाव आदि जनपदों में हुई है। लालगंज के उबारपुर गांव में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने एससी-एसटी को मारा पीटा। सिर्फ कांग्रेस ही एससी-एसटी की हितैषी है। सीमा भारती, अशोक कुमार, नजम, सुधाकर राम, दिनेश कनौजिया, अब्दुल रहमान, मुन्नू यादव, तेजबहादुर यादव, ओंकार, प्रमोद यादव, ओमप्रकाश यादव, विमलेश कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed