{"_id":"60cb8bb38ebc3e65a76a8c2b","slug":"sanjay-nishaad-ne-do-seton-mein-khareeda-naamaankan-patr-azamgarh-news-vns5953072184","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय निषाद ने दो सेटों में खरीदा नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय निषाद ने दो सेटों में खरीदा नामांकन पत्र
विज्ञापन

भाजपा के कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। भाजपा की ओर से संजय निषाद को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से उनके नाम की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन बृहस्पतिवार को उनके द्वारा नामांकन पत्र की खरीदकर चर्चाओं को पुष्ट कर दिया है। क्योंकि इस दौरान उनके साथ भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की मौजूदगी सबकुछ बयां करने के लिए काफी थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए जनपद में बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। वार्ड नंबर 20 टहर किशुनदेवपुर से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य संजय निषाद ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एके सिंह से दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा। संजय निषाद बूढ़नपुर तहसील के उदैना गांव के निवासी हैं। इनके पिता कन्हैया निषाद भापजा प्रदेश कार्य समिति सदस्य और भाजपा मछ़ुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं। जो भाजपा के टिकट पर अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं। संजय निषाद वार्ड संख्या-दो टहर किशुनदेवपुर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। उनके नामांकन पत्र खरीदने से जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जून को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। उम्मीद है कि नामांकन के दिन प्रदेश स्तर का कोई पदाधिकारी यहां आए अगर ऐसा नहीं होता है तो दोनों जिलाध्यक्षों के साथ जिले के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। संजय निषाद के नामांकन पत्र खरीदने से एक बात स्पष्ट हो गई कि इस बार सपा को वाकओवर मिलना मुश्किल है। क्योंकि सत्तारूढ़ दल भाजपा इस बार उसे कड़ी टक्कर देने का मन बना चुकी है। भले ही यह सीट सपा और बसपा के बीच झूलती रही है लेकिन भाजपा इस बार सपा व बसपा से इस सीट को छीनने की कोशिश में जुट गई है। बाजी कौन मारेगा इसका फैसला तीन जुलाई के होगा लेकिन जिले का राजनीतिक पारा काफी बढ़ गया है।
- अंबुज राय