फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sanitization tunnel applied in collectorate

कलेक्ट्रेट में लगाया गया सैनिटाइजेशन टनल

Sat, 27 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sanitization tunnel applied in collectorate
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का विभिन्न कार्यालयों में आना जाना लगा रहता है। कोरोना काल में संक्रमण को रोकने के लिए डीएम राजेश कुमार की पहल पर यहां पर सैनिटाइजेशन टनल की स्थापना की गई है। अब कलेक्ट्रेट में आने वाला हर व्यक्ति गेट पर ही सैनिटाइज होकर ही अंदर जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में अधिकारी लोगों से दूसरी बनाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम राजेश कुमार ने जब एक दिन कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया तो पाया कि लोग बिना जांच के ही धड़ल्ले से अधिकारियों और कर्मचारियों के यहां पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम ने एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया कि वह मुख्य गेट पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करें। उनके इस निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में ऊपर की ओर जाने वाले हर मार्ग को बंद कर दिया गया और एक मार्ग से प्रवेश दिया जाने लगा। यहीं पर दो होमगार्ड के जवानो को थर्मल स्कैनर और सैनिटाइजर देकर बिठा दिया गया। जो हर आने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग कर और हाथ को सैनिटाइज कराकर ही अंदर प्रवेश देने लगे। वहीं शुक्रवार से कलेक्ट्रेट गेट पर सैनिटाइजेशन टनल को लगा दिया गया। अब इसके लगने के बाद कोई भी व्यक्ति सैनिटाइज हुए बिना अंदर प्रवेश नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed