{"_id":"69ee67f6d800d01ae60bc327","slug":"sanitation-workers-deployed-in-11-wards-started-a-strike-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149244-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 11 वार्डों में तैनात सफाईकर्मियों ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 11 वार्डों में तैनात सफाईकर्मियों ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन
माहुल नगर पंचायत के बाहर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी। संवाद
अंबारी। माहुल नगर पंचायत में रविवार को सफाई कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। कार्यालय परिसर में नारेबाजी की और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
विरोध प्रदर्शन में शामिल सफाई नायक संजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के 11 वार्डों में तैनात 28 कर्मी और दो सफाई नायक इस हड़ताल में शामिल हैं। जब तक ईओ सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। सफाई नायक आशीष पांडेय ने बताया कि शनिवार को वार्ड संख्या 11 की सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ अवधेश मिश्र ने उनसे पूछताछ की थी।
उनका कहना है कि स्टाफ की कमी के कारण समय पर सफाई संभव नहीं हो पा रही थी। इस पर ईओ ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। घटना से नाराज सफाईकर्मियों ने रविवार सुबह कार्य ठप कर विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर ईओ कार्यालय पहुंचे और सफाई कर्मियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने सफाई नायक से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
वहीं, ईओ अवधेश मिश्र ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें कई दिनों से विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य ठीक से न होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते संबंधित कर्मियों से पूछताछ की गई थी।