फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sanitation Survey 2020: Azamgarh municipality slipped to number 28 in Mandal

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 : मंडल में भी 28 नंबर पर फिसली आजमगढ़ पालिका

Fri, 21 Aug 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sanitation Survey 2020: Azamgarh municipality slipped to number 28 in Mandal
आजमगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में जनपद की सबसे बड़ी आजमगढ़ नगर पालिका और निचले पायदान पर खिसक गई है। एक से 10 लाख की जनसंख्या वाली नगर निकायों जहां उसकी नेशनल रैंकिंग में 310 आई हैं वहीं, स्टेट रैंकिंग 56वीं मिली हैं। वहीं, मंडल के सभी निकायों की बात की जाए तो 33 निकायों में आजमगढ़ पालिका 28वें नंबर पर हैं। इससे शहर में सफाई की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मंडल में मऊ नगर पालिका जहां पहले स्थान पर हैं। वहीं, बलिया की रेवती नगर पंचायत दूसरे और आजमगढ़ की कटघर लालगंज नगर पंचायत तीसरे नंबर पर है। मुबारकपुर पालिका को मंडल में चौथा स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन

देशभर के नगर निकायों के स्वच्छता अंकन के लिए जनवरी माह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 कराया गया था। क्यूसीआई की टीमें निकायों में गई थीं। एक माह तक चले सर्वेक्षण में निकायों का आंकलन किया गया था। 6000 अंकों को चार भाग में बांटकर निकायों को उपलब्ध सुविधाओं और फीडबैक के आधार पर अंक दिए गए थे। सबसे बड़ा झटका आजमगढ़ पालिका को लगा है। उसे शहर की गंदगी की कीमत चुकानी पड़ी है। एक से 10 लाख की जनसंख्या वाले 382 निकायों में आजमगढ़ नगर पालिका को 310वां (1745 अंक) स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश में एक से 10 लाख की जनसंख्या वाले 59 निकायों में वो 56 नंबर पर रही है। वहीं, मंडल के कुल 33 नगर निकायों में भी वो 28वें नंबर पर है। इससे शहर में सफाई की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थिति ये है कि शहर की सड़कों को दोपहर एक बजे तक कूड़ा उठता रहता है। इसके कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, शहर में अभी तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा अभी तक नहीं शुरू हो पाई है। सड़क किनारे कूड़ा गिराया जाता है और ट्रैक्टर के माध्यम से इसे उठाया जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक मोहल्ले में अभी तक प्रतिदिन सफाई की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

मऊ ने बनाया पहले स्थान पर कब्जा
आजमगढ़। मंडल के 33 निकायों में रैकिंग के मामले में मऊ जनपद पहले स्थान पर रहा है। रैंकिंग से स्पष्ट है कि वहां स्वच्छता के लिहाज से अच्छा कार्य हुआ है। एक लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या वाली निकायों में मऊ को 140वीं रैंक (2878 अंक) और बलिया को 267 रैंक (2020 अंक) मिली है। मंडल में भी बलिया 18वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज और मुबारकपुर ने बचाई लाज
आजमगढ़। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत लालगंज और मुबारकपुर पालिका ने कुछ लाज बचाई है। कटघर लालगंज को मंडल नें तीसरा स्थान मिला है। पिछली बार ये पहले नंबर पर था। मुबारकपुर पालिका को मंडल में मंडल में चौथा स्था मिला है। इसके साथ ही वो 50 हजार के एक लाख तक की जनसंख्या वाले नार्थ जोन के निकायों में 36वें (2442 अंक) नंबर पर रहा है। अतरौलिया मंडल में छठे, निजामाबाद सातवें, बिलरियागंज नौवें, जीयनपुर 10वें, महाराजगंज 11वें, अजमतगढ़ 13वें, माहुल 16वें, सरायमीर 19वें, मेंहनगर 21वें, फूलपुर 32 नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed