फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sandesh Yatra will come out for the promotion of the Joan Mela

जोड़ मेले के प्रचार-प्रसार के लिए निकलेगी संदेश यात्रा

Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sandesh Yatra will come out for the promotion of the Joan Mela
शहर के विठ्ठल घाट स्थत गुरुद्वारे में जोड़ मेले के पोस्टर को दिखाते आयोजक मंडल के लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सालाना महान गुरूमत समागम (जोड़ मेला) का आयोजन 20, 21, 22 मार्च 2020 को निजामाबाद स्थित श्री गुरु नानकदेव और गुरु तेग बहादुर साहिब की तपोस्थली ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब पर किया जा रहा है। सालाना महान गुरूमत समागम (जोड़ मेला) को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विठ्ठल घाट पर प्रमुख सेवादार सतनाम सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें समागम मेला में देश विदेश के महान पंथक विद्वान प्रचारक रागी सिंह संगतों का दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सेवादार जगबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 13 फरवरी से संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा गुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन, बेल्थरा रोड रसड़ा, बलिया, युसूफपुर, गाजीपुर, दिलदार नगर, जमानिया, चिरैयाकोट, फूलपुर, शाहगंज सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, इलाहाबाद, नैनी, सलोन, मड़ियाहूं, जौनपुर, वाराणसी, मुगलसराय, रामनगर, अकबरपुर, टांडा, फैजाबाद, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, नवाबगंज, मनकापुर, उतरौला बस्ती, मुंडेरवा, खलीलाबाद, बांसी, नौगढ़, बढ़नी, बहराइच करनैलगंज, गोंड़ा, नौतनतवा, गोरखपुर, देवरिया, बड़हलगंज, होते हुए निजामाबाद वापस आएगी। संदेश यात्रा की अगुवाई मुख्य सेवादार सतनाम सिंह, जगदीश सिंह सलूजा, लखविंदर सिंह, कैलाश सिंह करेंगे। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह चावला, श्यामसुन्दर अरोरा, राजू सिंह, परमजीत सिंह, सतपाल सिंह, नवीन पाल सिंह, हरविन्दर सिंह शेरू, राजेश अरोरा, संगम अरोरा, रिंकू सिंह, गुरूचरन लाल छाबड़ा, प्रकाश सिंह सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed