फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Party protests raged on inflation

मंहगाई को लेकर भड़के सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party protests raged on inflation
फूलपुर तहसील पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर मंगलवार को पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि, महंगाई, प्रवासी मजदूरों और किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, व गैस के दामों में वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं के दाम और किसानों के उपयोग में आने वाली खाद व रासायनिक सामान महंगे हो गए हैं। गन्ना किसानों का कई हजार करोड़ का भुगतान नहीं किया गया है। लॉकडाउन से किसान बेहाल हो गए। विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। घरेलू व किसानी में उपयोग होने वाली विद्युत दर दोगुनी हो गई है। मांग की कि डीजल व पेट्रोल के दामों में की गई बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाए। घरेलू व ट्यूबवेेल की बढ़ी हुई विद्युत दरों को घटाने, यूरिया खाद के दामों में हुई वृद्धि को घटाने, गैस के दामों की वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इसी तरह प्रवासी व अन्य मजदूरों और गरीबों को काम व रोजगार मुहैया कराया जाए। गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपा। डा. हरिराम सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल, मिर्जा मसूद बेग आदि थे। मेंहनगर में एसडीएम राजीव रत्न सिंह को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया। विधायक कल्पनाथ पासवान पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, विरेंद्र यादव, डा. कैलाश आदि थे। अतरौलिया विधायक डॉ. संग्राम यादव और पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में ज्ञापन एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्रा को सौंपा गया। निजामाबाद में अशोक यादव, पूर्व प्रमुख इसरार अहमद, प्रेमा यादव, मार्टीनगंज में पूर्व विधायक आदिल शेख, राम आसरे चौहान, रामसिंगार यादव, फूलपुर में पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, नसीम अहमद, नितेलाल गुप्ता, लालगंज में पूर्व विधायक बेचई सरोज, राजनरायन यादव, सुनीता सिंह ने ज्ञापन दिया।

बुढ़नपुर में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपते विधायक संग्राम यादव।

बुढ़नपुर में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपते विधायक संग्राम यादव।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed