{"_id":"67cae4920e7c616003089767","slug":"samajwadi-party-leader-reached-meeting-wearing-chains-in-azamgarh-demanded-action-against-america-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जंजीर पहन बैठक में पहुंचे सपा नेता..., बोले- कहां गया 56 इंच का सीना; अमेरिका के खिलाफ एक्शन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जंजीर पहन बैठक में पहुंचे सपा नेता..., बोले- कहां गया 56 इंच का सीना; अमेरिका के खिलाफ एक्शन की मांग
Fri, 07 Mar 2025 05:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 07 Mar 2025 05:50 PM IST
सार
सपा नेता ने अमेरिका में भारतीयों को जंजीर पहनाए जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैठक के बाद पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि इस मामले में अमेरिका के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
विज्ञापन
सपा नेता ने जंजीर पहन अमेरिका के खिलाफ की कार्रवाई की मांग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला पंचायत की बैठक शुक्रवार को नेहरू हाॅल में हुई। इस दौरान सपा दल के एक जिला पंचायत सदस्य जंजीर पहनकर बैठक में पहुंचे। उन्हें देखकर दंग हो गए। जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के नागरिको को मुलजिम की तरह हथकड़ी लगाकर भारत भेज रहा है।
विज्ञापन
उसी के विरोध में हम जंजीर पहनकर आए, हम सरकार की निंदा करते हैं। हरिहरपुर गांव के जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता पप्पू यादव ने कहा कि आजमगढ़ जनपद संदेश देना चाहता है कि जिस प्रकार अमेरिका ने भारत के नागरिकों को हथकड़ियों में जकड़कर इंडिया भेजा वो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी शर्म करें..., वे बोलते हैं कि 56 इंच सीना है। इसके बाद भी वह तमाशबीन बने हुए हैं। अमेरिका में जाकर ट्रंप से मिले और मुस्करा रहे थे, वो बड़ा बुरा लगा। देश के नागरिकों को मुलजिम की तरह हथकड़ी लगाकर भेजा गया। इसी के विरोध में हम हथकड़ी पहनकर यहां आए हैं। पीएम मोदी से हमारी से मांग है कि वह इस मामले में कड़ा एक्शन लें।
विज्ञापन