फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Express will be renamed

समाजवादी एक्सप्रेस करेंगे नामकरण

Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Express will be renamed
प्रेसवार्ता को संबोधित करते अखिलेश सिंह यादव। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल में पूरा होने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बनवाने में साढ़े चार साल लगा दिए और अभी काम अधूरा है। वे रविवार को पूर्व मंत्री बलराम यादव के सेनपुर स्थित आवास पर उनकी पुत्रवधू के निधन पर मातमपुर्सी करने आए थे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ही यहां पहुंचे। मातमपुर्सी के बाद बड़ी संख्या में मिलने आए समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी सरकार बनी तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी एक्सप्रेस-वे होगा। इस पर न न तो मंडियां बनीं हैं और न अंडरपास। शौचालय और प्रकाश भी व्यवस्था नहीं हुई है। सड़कों ने अमेरिका को बनाया। हम सड़कें बनवा रहे थे और भाजपा भाजपा निवेश के नाम पर अमेरिका व बंगाल से फोटो चुराकर ला रही है। समाजवादी पार्टी की सरकतार के कार्यों को बीजेपी वालों ने चुरा लेते हैं, लिहाजा हम अपनी योजनाएं नहीं बताएंगे।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि सरकार ने डायल हंड्रेड का नंबर तो बदल दिया पर व्यवस्था नहीं बदली। एक एंबुलेंस नहीं बढ़ाई। योगी सरकार ने गंगा और गाय के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन न गंगा स्वच्छ हुई और न ही गाय संरक्षित। यह सरकार शिलान्यास का शिलान्यास कर रही है। प्रतापगढ़ में सांसद संगम लाल गुप्ता पर हमले को सरकार के प्रति जनाक्रोश करार देते हुए कहा कि यह सरकार के प्रति जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समय आने पर इसका जवाब जनता जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी आदित्य नाथ पहले मुख्यमंत्री हैं जो अपना मुकदमा वापस कराने में लगे हैं। यह सरकार किसान विरोधी है और खाद की बोरी से खाद निकाल रही है। डीजल व पेट्रोल की भारी कीमत वसूल कर किसानों को 500 रुपये महीने का अनुदान दे रही है। प्रदेश सरकार ने जनता को छला है। महंगाई चरम पर है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। आम जनता त्रस्त है। लोग इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देंगे। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, प्रेमा यादव, प्रमोद यादव, चंद्रशेखर यादव, विशाल वर्मा, संगीता कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed